{"_id":"576594e54f1c1bd24d11b6d4","slug":"sinduria-episode-five-people-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंदुरिया प्रकरण में पांच लोगों को जमानत मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंदुरिया प्रकरण में पांच लोगों को जमानत मिली
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अदालत का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के सिंदुरिया के भारतीय स्टेट बैंक में हुए बवाल के मामले में पांच आरोपियों को हाईकोर्ट से शनिवार को जमानत मिल गई।
बता दें, 16 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक में सर्वर डाउन होने पर भड़के उपभोक्ताओं ने बैंक परिसर में हंगामा किया था। तबा सहायक शाखा प्रबन्धक रमाकान्त मिहिर ने पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने बलपूर्वक बैंक परिसर से उपभोक्ताओं को बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया।
इस पर कस्बे के सड़क टोला निवासी राजू चौधरी ने विरोध किया। इस पर पुलिसवालों ने राजू चौधरी को बुरी तरह पीट दिया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजू चौधरी के साथ पुलिस चौकी सिंदुरिया पर जाकर पथराव कर दिया और चौराहे पर जाम लगा दिया।
इसमें कोतवाली पुलिस ने राजू चौधरी, बद्री विशाल तिवारी, राकेश चौधरी, श्यामदेव चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, दिलीप चौधरी, अजय गुप्ता पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर सबका चालान कर दिया था। मामले में 150 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। इसमें शनिवार को पांच लोगों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया।