फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sikh community takes out Prabhat Pheri on Prakash Parv

Maharajganj News: प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने निकाली प्रभात फेरी

Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sikh community takes out Prabhat Pheri on Prakash Parv
निकाली गई प्रभात फेरी।
नौतनवा। सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव के आगामी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समुदाय के लोगों ने शुक्रवार से प्रभात फेरी निकाली। निशान साहिब की अगुवाई में अनुयायियों ने जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल, वाहेगुरु-वाहेगुरु का जाप, गुरबाणी का पाठ और सबद कीर्तन के बीच प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकाली गई प्रभात फेरी हनुमान चौक, स्टेशन चौराहा, घंटाघर, अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि प्रथम गुरु श्री नानक देव का प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व से पहले नगर में अलग-अलग रूट पर प्रभात फेरी निकालकर अरदास की जाएगी। इस दौरान परमजीत सिंह बॉबी, मोहन सिंह, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, हरमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, तजिंदर पाल, ऋषि सिंह, ईश्वरप्रीत सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed