फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sikh community celebrated baisakhi

सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
sikh community celebrated baisakhi
सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व
विज्ञापन

लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर भजन कीर्तन किया और लंगर छका
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। नगर में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में बृहस्पतिवार को सिख समुदाय की ओर से वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर भजन कीर्तन किया।
लखनऊ से आए कीर्तन जत्था के भाई प्रीतम सिंह, कीर्तन पाल सिंह तथा रागी जत्था के नानक सिंह ने प्रवचन, भजन कीर्तन किया। पुजारी ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया कि बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना के पहले एक बैठक बुलाई और सिख समुदाय के लोगों से अपने सिर का बलिदान देने को कहा तो लोग शांत हो गए। कुछ देर बाद दया सिंह आगे आए तो गुरु गोविंद सिंह उन्हें तंबू के पीछे ले गए। जब लौटे तो तलवार में खून की छींटें थीं। उसके बाद धर्म सिंह, हिम्मत सिंह, मोहमक सिंह तथा साहिब सिंह भी सिर बलिदान करने के लिए तैयार हुए। इन्हीं पंच प्यारे को गुरु गोविंद सिंह ने अमृत पान कराया था।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में बैसाखी पर्व के दिन की थी। यह दिन सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। खालसा का मतलब होता है खालिस यानी शुद्ध, जो अपने मन कर्म और वचन से पूरी तरह शुद्ध हो और समाज के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह, परमजीत सिंह उर्फ बॉबी सिंह, सरदार रंजीत सिंह, मनजीत कौर, कमलजीत कौर, तेजिंदर कौर, जसवीर सिंह, रविंदर सिंह, विक्की सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed