{"_id":"65abdc8a327693b0f300c4b1","slug":"shri-rams-painting-made-in-2200-square-feet-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-14303-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 2200 स्क्वायर फीट में बनाई श्रीराम की पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 2200 स्क्वायर फीट में बनाई श्रीराम की पेंटिंग
Sat, 20 Jan 2024 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र परमानंद गुप्ता ने अपने साथियों के साथ जयपुरिया के मिनी स्टेडियम में 2200 स्क्वायर फीट की श्रीराम की पेटिंग बनाकर मिशाल कायम की है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सराहना की।
फरेंदा क्षेत्र के झुनुआ निवासी परमानंद गुप्ता ने 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन होने के कारण भगवान श्रीराम का आकृति पेंटिंग के माध्यम से बनाया। इसमें करीब 30 हजार रुपये की लागत लगी हैं। यह पेंटिंग करीब पांच सौ पेज पर सात दिनों के भीतर अपने साथी राजीव रंजन, सचिन, रहीम, अखिलेश, रंजीत व मंजीत के साथ मिलकर बनाई है। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव में भी शहीदों व महापुरुषों की पेटिंग आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी को देखने के लिए राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, मोतीराम दिवेदी जनता इंटर काॅलेज के तमाम छात्रों के साथ क्षेत्र के अनेक लोगों की मौजूदगी में प्रदर्शन लगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के साथ विवेका पांडेय, डॉ ज्योति सिंह, मोनू पांडेय, आशीष जायसवाल,नंदू पासवान आदि मौजूद रहे।