{"_id":"698a40f8ead9a06763025462","slug":"show-cause-notices-to-24-panchayat-mitras-for-negligence-in-e-kyc-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171258-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-केवाईसी में लापरवाही पर 24 पंचायत मित्रों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-केवाईसी में लापरवाही पर 24 पंचायत मित्रों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत कुल 2.85 लाख मजदूरों को सक्रिय श्रेणी में शामिल किया गया
महराजगंज। जिले में वीबीजी-रामजी (विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) योजना के अंतर्गत पंजीकृत सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार गौरवेंद्र सिंह ने ऐसे 24 पंचायत मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह पंचायत मित्र अपने-अपने गांवों में सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी कराने में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे थे।
नोटिस के माध्यम से संबंधित पंचायत मित्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यक्षेत्र के गांवों में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट साक्ष्यों सहित उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में प्रस्तुत करें। तय समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में सेवा समाप्ति सहित कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत कुल 2.85 लाख मजदूरों को सक्रिय श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें से अब तक 1.85 लाख मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शासन द्वारा करीब तीन माह पूर्व ही सभी सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी कराने के निर्देश जारी किए गए थे, ताकि योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र श्रमिकों तक ही पहुंच सके। जब उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक की गई तो यह सामने आया कि कुछ पंचायत मित्र इस महत्वपूर्ण कार्य में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। समीक्षा में लापरवाही उजागर होने के बाद विभाग ने संबंधित पंचायत मित्रों को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विकास खंड वार में इन पंचायत मित्रों को हुई नोटिस जारी
धानी विकास खंड में 3, बृजमनगंज में 2, परतावल में 4, फरेंदा में 1, सदर में 7, सिसवा में 2, लक्ष्मीपुर में 2 तथा एक अन्य विकास खंड में 3 पंचायत मित्रों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी पंचायत मित्रों को एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें अपने-अपने गांवों में सक्रिय श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
वर्जन
24 पंचायत मित्र गांवों में सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी में रुचि नहीं ले रहे थे। इनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
-गौरवेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार