फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shops made from main thirah to block boundary

मुख्य तिराहा से ब्लॉक की बाउंड्री तक बनेंगी दुकानें

Sun, 16 Dec 2018 12:50 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shops made from main thirah to block boundary
मुख्य तिराहा से ब्लॉक की बाउंड्री तक बनेंगी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
निचलौल(महराजगंज)। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक गहमागहमी और आरोप प्रत्यारोप के बीच संपन्न हुई। बैठक शुरू होने से पहले सदस्यों ने सभासद राकेश मद्धेशिया के पिता के निधन पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शुरू हुई बैठक में सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने नियमानुसार कार्य करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। बैठक में
विज्ञापन

मुख्य तिराहा से राजाराम की दुकान व आरओ प्लांट से ब्लॉक बाउंड्रीवाल तक दुकानों के निर्माण के लिए प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।

ॉ शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही नए कार्यों के लिए प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखे गए। सभासद मनीष खड़किया व अभिषेक सिंह ने क्रय विक्रय समिति बनाने की मांग की। बैठक में बहस के बाद बोर्ड ने मुख्य तिराहा से राजाराम की दुकान व आरओ प्लांट से ब्लॉक बाउंड्रीवाल तक दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा महातम यादव के मकान से जिगनहवा मार्ग/पुलिया तक तथा सिंचाई डाक बंगला गेट से गणेश यादव के मकान तक भी दुकानों के निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। तय किया गया कि कुल 50 दुकानों के निर्माण कराए जाएंगे। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार, सभासद अजीत यादव, कमलेश सिंह, अनिल गुप्ता, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंह, साबिर अली, मनीष खड़किया, जनार्दन गुप्ता, राकेश कुमार, प्रकाश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed