फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shops closed, silence on the streets

बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shops closed, silence on the streets
बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन

महराजगंज। तीन दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ स्थानों पर चहल-पहल दिखी। जिला मुख्यालय से लेकर सरहद तक पुलिस आने जाने वालों से पूछताछ करती रही। अनावश्यक आने जाने वालों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
शहर में सक्सेना चौक पर पुलिस सतर्क रही। यहां लोगों से पूछताछ करने में पुलिस जुटी रही। इसके अलावा जिले के कोल्हुई, फरेंदा, बृजमनगंज, चौक बाजार, निचलौल, घुघली, परतावल, पनियरा समेत अन्य स्थानो पर जांच करने में पुलिस जुटी रही। सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवां, परसामलिक, झुलनीपुर, लक्ष्मीपुर में एसएसबी एवं पुलिस सतर्क रही। ज्यादातर वहीं लोग बाहर निकले, जिन्हें जरूरत थी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जांच के दौरान लोगों से घरो से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए शासन द्वारा लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन का शनिवार को पुलिस चौराहों पर सख्ती से नियम का पालन कराती हुई नजर आई। आवश्यक सामग्रियों को छोड़ नगर की सभी दुकानें बंद रहीं। जिससे पूरे नगर में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं मेडिकल एवं आदि जरूरत से संबंधित कार्यों को लेकर आवागमन कर रहे लोगों को पूछताछ के बाद संतुष्टि होने पर ही आगे बढ़ने दिया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए लॉकडाउन का पालन कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed