फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shops closed in anger over beating of businessman, police station surrounded

Maharajganj News: व्यापारी की पिटाई पर आक्रोश बंद रखीं दुकानें, थाना घेरा

Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shops closed in anger over beating of businessman, police station surrounded
निचलौल। शहर में भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर शुक्रवार को कुछ मनबढ़ों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। पुलिस मामले में सात नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक के गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद व्यापारी एक घंटे बाद लौट गए।
विज्ञापन

थाने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, व्यापारी अनिल वर्मा, सुखदेव वर्मा, अर्जुन वर्मा, गौतम वर्मा, बृजेश वर्मा, मुकेश वर्मा, मनोज, राजकुमार, सुधीर, श्रीनिवास वर्मा आदि ने कहा कि शहर के हर्रेडिह वार्ड निवासी स्वर्ण व्यवसायी अभय वर्मा 14 मार्च को करीब ढाई बजे कुछ लोगों के साथ स्टेट बैंक चौराहे पर होली खेल रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच बोलेरो और कुछ बाइक सवार युवक आ पहुंचे और अभय वर्मा के दोस्त राजू पासवान को पीटने लगे। राजू पासवान हमलावरों से बचने के लिए अभय के पीछे जाकर छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद युवकों ने लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर हाथ तोड़ दिया।
उसके बाद स्वर्ण व्यवसायी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में पुलिस सात नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इन लोगों ने आगे बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक से करीब आधे घंटे तक वार्ता किया गया। इस दौरान जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया गया। उसके बाद वह लोग थाने से लौट आए। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वर्ण व्यापारी आए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed