{"_id":"5b7b14bb42c792464803040b","slug":"shoppers-rush-in-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बकरीद के मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में कुर्ता और टोपी के अलावा सेंवई, फेनी, फल और सूखे मेवा की खूब बिक्री हो रही है। व्यापारियों की मानें तो इस बार बकरीद पर कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है।
नगर के मुख्य बाजारों में कुर्ते और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे नए कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिठाई विक्रेता बकरीद के लिए मिठाइयां तैयार करने में लगे हैं। मिलावट की आशंका से मिठाई का क्रेज कम होने के कारण ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक की भी खूब बिक्री हो रही है। फल विक्रेता गुड्डू, अवधेश कुमार का कहना है कि मांग बढ़ने के कारण फलों के मूल्य में 10 से 20 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हो गई है। वहीं, दूध विक्रेता मांग बढ़ने के कारण दूध के दाम 50 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। बकरीद पर कॉटन का सफेद कुर्ता, टोपी और पाजामा पहनने का रिवाज है। इससे कपड़ों की सिलाई करने वालों के यहां भीड़ बढ़ने लगी है। टेलर कुर्ता सिलवाने आने वालों को अब बकरीद के बाद नाप देकर कुर्ता सिलवाने की बात कहकर टरका दे रहे हैं। टेलर कमरुद्दीन, हमीद ने बताया कि उनके यहां पठानी, सादा, शेरवानी, कलीदार कुर्ता और पाजामे की सिलाई के लिए ज्यादा लोग आ रहे हैं। ग्राहक अधिक आने के कारण वह ग्राहकों को बकरीद के बाद आकर नाप देने और कुर्ता-पाजामा सिलवाने की सलाह देकर लौटा रहे हैं। व्यवसायी कृष्णा, मनोज जायसवाल, याकूब रायनी ने बताया कि बकरीद के लिए बाजार में नान-एल्कोहलिक परफ्यूम भी उपलब्ध हैं। इत्र बनाने वाली ब्रांडेड कंपनियों ने नमाजियों के लिए बाजार में ऐसे नान-एल्कोहलिक उत्पाद उतारे हैं, जिनकी कीमत 120 से 160 रुपये तक है। नमाजी इन उत्पादों की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।