फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   shopleeper asks sdm for higher price of fertilizer, shop seald

किसान बने एसडीएम से दुकानदार ने खाद की अधिक कीमत मांगी, दुकान सील

Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
shopleeper asks sdm for higher price of fertilizer, shop seald
किसान बने एसडीएम से दुकानदार ने खाद की अधिक कीमत मांगी, दुकान सील
विज्ञापन

महराजगंज। किसान के वेष में दुकान पर खाद के ग्राहक बनकर पहुंचे नौतनवां के एसडीएम प्रमोद कुमार से दुकानदार ने निर्धारित मूल्य से अधिक की मांग कर दी। दूसरा दुकानदार भी अधिक मूल्य लेकर खाद की बिक्री करते दिखा। एसडीएम ने दोनों दुकानों को सील करा दिया।
सोमवार की शाम करीब 7.45 बजे एसडीएम बाइक से एक कर्मी के साथ जिगिना गांव के चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने चौराहे की चाय की दुकान पर बैठकर पहले उर्वरक की कालाबाजारी के बारे में जानकारी ली। उनकी गाड़ी काफी पीछे थी। फिर एसडीएम प्रमोद कुुमार गमछा ओढ़कर उर्वरक की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार समझ नहीं पाया कि वह एसडीएम हैं। वह उनसे घुल-मिलकर बातें करने लगा। दुकानदार ने बातचीत में एसडीएम को बताया कि यूरिया प्रति बोरी (45 केजी) 350 रुपये में बेचता है, जिसका उचित मूल्य 266 रुपये है। एसडीएम ने 700 रुपये देकर दो बोरी यूरिया ली। उसका वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया। साथ ही दुकानदार की ओर से यह बताया गया कि जो तस्कर हैं, उनको 360 और किसान को 350 रुपये में एक बोरी खाद दी जाती है। इसी तरह एसडीएम ने दूसरी दुकान पर भी जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिगिना चौराहे पर दो उर्वरक की दुकान की जांच की गई। स्वयं किसान बनकर यूूरिया खरीदी तो दुकानदार ने अधिक मूल्य लिया। उन्होंने बताया कि दूसरी दुकान के पास वह करीब एक घंटा तक रहे। दुकानदार ने एक घंटा में 16 बोरी यूूरिया अधिक मूल्य लेकर बेची। स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। पीओएस मशीन को कब्जे में लेकर इस दुकान को भी सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे दोनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत पर किसान बनकर स्वयं दुकान पर हकीकत जानने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed