{"_id":"6ad13af329c78b6e5c0a78c6","slug":"she-has-also-taken-her-two-children-along-with-her-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187230-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को लाठी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को लाठी से पीटा
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति को लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह साथ में अपने दो बच्चों को भी लेकर गई है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर दी है कि 12 सितंबर को दिन में वह अपनी पत्नी से गांव के ही एक युवक से कथित संबंध के बारे में पूछताछ कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि पत्नी ने उग्र होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी से पति के पैर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि इसके बाद प्रेमी युवक और उसके माता-पिता और सास ने भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया गया है कि घटना के बाद पत्नी अपने दो बच्चों (10 साल के बेटे और छह साल की बेटी) को लेकर प्रेमी युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायतकर्ता युवक की तहरीर पर उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी अमन एवं उसके माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।