{"_id":"66b0eaf2544634b1d20508dc","slug":"seven-year-old-innocent-boy-who-came-to-his-aunts-house-fell-into-a-pit-lost-his-life-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128440-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मासूम को पुलिया पर बैठाकर खेत चले गए नाना और मौसी, गड्ढे में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मासूम को पुलिया पर बैठाकर खेत चले गए नाना और मौसी, गड्ढे में गिरने से मौत
Mon, 05 Aug 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के सोनाड़ी देवी नगर के निबिअहवा टोले पर शनिवार को अपने मौसी के घर आए एक सात वर्षीय मासूम की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मां और उसके बाबा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सोनाड़ी देवी नगर में घुघली थानाक्षेत्र के बरवा चमैनिया निवासी पूनम का सात वर्षीय बेटा ऋषिकेश शनिवार को अपने मौसा धर्मदेव गुप्ता के घर आया था। सोमवार को तबीयत खराब होने पर उसकी मौसी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने ले गई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेकर अपने पिता शंकर निवासी घुघली थाना क्षेत्र के बसडिला के साथ घर आ रही थी।
रास्ते में चौक सोनाड़ी देवी मार्ग पर ड्रेन के पास पुलिया पर नाना और मौसी ने ऋषिकेश को बैठा दिया और खेत देखने चले गए, जब तक खेत देख कर आए तो बच्चे को गड्ढे में गिरा देख दंग रह गए, जब तक पानी से बच्चे को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बच्चे का शव लेकर मौसी नीलम अपने घर निबिअहवा आ गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी बच्चे की मां पूनम देवी को दी। वह बहन के घर पहुंची। बच्चे का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।