फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Service of teacher working on fake educational certificate terminated

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त

Tue, 23 Aug 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Service of teacher working on fake educational certificate terminated
फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त
विज्ञापन

महराजगंज। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहे सिसवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया कला के शिक्षक उस्मान गनी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सिसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया कला में तैनात सहायक अध्यापक उस्मान ने उर्दू बीटीसी का फर्जी अंकपत्र लगाकर 16 मार्च 2016 को नियुक्ति पाई थी। शिकायत मिलने पर विभागीय जांच के दौरान उन्हें पत्र भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा गया मगर उन्होंने रुचि नहीं दिखाई। 10 अगस्त को उन्हें अंतिम नोटिस जारी करते हुए पक्ष रखने को कहा गया, मगर उनके उपस्थित न होने से उनकी सेवा को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिना मान्यता विद्यालय संचालन पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने धानी ब्लॉक के नौसागर में स्थित एक विद्यालय के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश बीईओ को दिए हैं। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता कक्षा संचालन करने पर उनके खिलाफ 30 हजार का जुर्माना लगाया गया था तथा विद्यालय के संचालन पर रोक लगाई गई थी। विद्यालय संचालक की ओर से निर्देशों की अवहेलना करते हुए जबरिया विद्यालय संचालित किया जा रहा था, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed