{"_id":"6844339c7dfa372c180cd443","slug":"server-failure-causes-traffic-jam-in-sonauli-town-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-151240-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्वर फेल होने से सोनौली कस्बे में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्वर फेल होने से सोनौली कस्बे में लगा जाम
Sat, 07 Jun 2025 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 07 Jun 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों-पर्यटकों और आम नागरिकों को सीमा पर जाम लगने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस और एसएसबी अधिकारियों की व्यापारियों के साथ एसएसबी कैंप सोनौली में बैठक हुई।
व्यापारियों को बताया गया कि नेपाल के भंसार कार्यालय में सर्वर डाउन होने के कारण माल वाहक ट्रकों सहित यात्री वाहनों को सीमा पार होने में समय लग रहा है। शनिवार की दोपहर असिस्टेंट कमांडेंट सी विवेक, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों की बैठक एसएसबी 22वीं वाहिनी कैंप सोनौली में हुई, जिसमें सीमा पर जाम की समस्या से निजात दिलाने और आवागमन में सहयोग पर चर्चा हुई।
बताया गया कि सर्वर डाउन होने से व्यापारी भी जाम में फंसे रहे, जिसकी सूचना लोगों ने व्यापार मंडल को दी। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जाम को लेकर नेपाल के उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। इस मौके पर इंस्पेक्टर अरुण पांडेय, कोतवाल सोनौली अजित प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बृजभान यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल मौजूद रहे। संवाद