फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Server down, people worried about Aadhaar

Maharajganj News: सर्वर डाउन, आधार के लिए परेशान रहे लोग

Tue, 15 Oct 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Server down, people worried about Aadhaar
महराजगंज। आधार कार्ड बनवाने और सुधार करवाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गांधी नगर स्थित आधार सेंटर का सर्वर डाउन हो गया। लोग सर्वर ठीक होने का घंटों इंतजार करते रहे। बाद में मायूस होकर लाैट गए।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने व सुधार के लिए गांधी नगर में एक सेंटर है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे आधार में संशोधन व आधार बनवाने के लिए पहुंचते हैं। भीड़ की अधिकता के कारण लोगों को सेंटर पर सुबह से ही कतारबद्ध होकर प्रतीक्षा करनी पड़ती है तब जाकर उनका नंबर आता है। लेकिन दिक्कत यह है कि घंटों लाइन लगाकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करने वालों को अक्सर निराशा तब हाथ लगती है जब सर्वर खराबी बताकर उन्हें इंतजार करने अथवा बाद में आने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

दशहरे के अवकाश के बाद सोमवार को उक्त सेंटर पर भीड़ की अधिकता रही। लोग छोटे बच्चों को लेकर आधार बनवाने के लिए व कुछ अधार में पता, जन्मतिथि, सरनेम इत्यादि बदलवाने के लिए जुटे थे। लेकिन सर्वर की खराबी के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। लगभग 2 घंटे तक आधार सुधार के लिए सर्वर सही होने का इंतजार करते रहे। अधिकतर लोगों को सर्वर की खराबी के कारण लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed