{"_id":"6afa20cfe4dc6484b002b34c","slug":"separate-police-teams-are-questioning-him-and-working-to-uncover-an-international-smuggling-network-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-189262-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: काठमांडो एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की सफेद हेरोइन बरामद, महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: काठमांडो एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की सफेद हेरोइन बरामद, महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनाैली। नेपाल पुलिस ने काठमांडो हवाई अड्डे पर जांच के दौरान करीब 22 करोड़ रुपये की सफेद हेरोइन बरामद की है। इस मामले में महाराष्ट्र निवासी 52 वर्षीय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थाईलैंड से काठमांडो पहुंचा था। पुलिस की अलग-अलग टीमें उससे पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी सुभाष बोहरा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम सतर्क थी। काठमांडो स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के पहुंचने के बाद संदिग्ध यात्रियों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान भारतीय नागरिक रेबराज तिघरे को पकड़ा गया। उसके सामान की तलाशी लेने पर खरगोश और बिल्ली के खाने के पैकेट में छिपाकर रखी गई साढ़े पांच किलो सफेद हेरोइन बरामद हुई।
एसएसपी के अनुसार, जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी की यात्रा संबंधी जानकारी की जांच में पता चला है कि वह पहले भी दो बार लाओस से काठमांडो आ चुका है। उसके पास जिम्बाब्वे, सूडान, बांग्लादेश और कंबोडिया की यात्रा से संबंधित विवरण भी मिले हैं।
विज्ञापन
एसएसपी बोहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उसके पास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट 2033 के तहत जांच की जा रही है।
नेपाल के कानून के अनुसार, सफेद हेरोइन की तस्करी में शामिल लोगों को 15 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।