{"_id":"571fba044f1c1b1a5fa91581","slug":"seeing-people-raging-shoddy-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण देख कर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण देख कर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
छठ घाट मरम्मत में घटिया सामग्री के प्रयोग पर भड़के लोग।
- फोटो : मनाोज राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल कोर्ट वार्ड स्थित छठ घाट की मरम्मत और सुंदरीकरण में मानक के विपरीत कार्य देखकर लोगों का पारा चढ़ गया। कार्य को बंद कराकर स्थानीय लोग प्रदर्शन करने लगे। किसी की सूचना पर पहुंचे ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि ने गुणवत्तापूर्ण कार्य का आश्वासन देकर लोगों को मनाया।
मंगलवार को बउली पोखरे के छठ घाट की मरम्मत और सुंदरीकरण कार्य चल रहा था। दो योजनाओं के लिए नगर पंचायत से करीब 44 लाख का टेंडर हुआ है। करीब 38 लाख रुपये की लागत से पोखरे की खुदाई, सफाई व दोनों तरफ से सीढ़ीदार घाट का निर्माण कराया जाना है। दूसरी परियोजना में छह लाख की लागत से पूर्व निर्मित घाट का मरम्मत होना है। मरम्मत का कार्य चल रहा था कि भाजपा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नगर के लोगों ने कार्य में मानकों की अनदेखी व घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाकर कार्य बंद करा दिया। कहा कि मानक विपरीत कार्य हो रहा है। आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन की मिली भगत से पोखरे पर अतिक्रमण है जिसे हटाने के बाद कार्य कराया जाए।
पोखरे में बहने वाले नालों के पानी को बंद कराया जाए। स्वीकृत शर्तों के अनुसार यदि कार्य नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ठेकेदार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इसी दौरान पहुंचे ईओ राजेश सिंह राना व चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि मानक के अनुसार ही कार्य होगा साथ ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। आश्वासन के बाद लोगों ने कार्य करने दिया। प्रदर्शनकारियों में विजय तिवारी एडवोकेट, मानवेंद्र यादव, इनामुल्लाह खां, प्रदीप कसौधन, अनिल, सोनू, अमन, अतुल, भोलू वर्मा, अभिषेक तिवारी व संदीप आदि शामिल रहे।