फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Security arrangements at firecracker manufacturing units inspected

Maharajganj News: पटाखा निर्माण इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था जांची

Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements at firecracker manufacturing units inspected
जांच करते जिला​धिकारी।
महराजगंज। दीपावली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ थाना फरेंदा स्थित पिपरा विशंभरपुर में पटाखा फैक्ट्री एवं भंडार स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पटाखा निर्माण इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस की वैधता, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और फैक्टरी परिसर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संचालक को निर्देश दिया कि फैक्टरी परिसर में केवल अधिकृत मात्रा में ही बारूद एवं अन्य विस्फोटक पदार्थ रखे जाएं व कार्यस्थल पर सुरक्षा दूरी, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा उपाय अनिवार्य रूप से किए जाएं। पटाखों का भंडारण भी तय सीमा में ही करें। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भंडारण स्थल पर विद्युत कनेक्शन किसी दशा में न हो। साथ ही निर्माण और भंडारण स्थल पर लोहे के दरवाजे व खिड़कियां न हों, संचालक यह सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अग्निशामक सिलिंडर को चलवाकर भी देखा। उन्होंने मौके पर बालू और पानी की मात्रा को बढ़ाने का निर्देश दिया। फैक्टरी में 4 अग्निशामक सिलिंडर, 4 बाल्टी बालू व 2 बाल्टी पानी रखा मिला। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चेतावनी भी दी कि बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित होने फैक्टरी या भंडार गृह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम फरेंदा और एफएसओ को पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण कर अग्निशमन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने और आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed