फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   secure electric wire in fair area : DM

मेला क्षेत्र में सुरक्षित कराएं बिजली के तार : जिलाधिकारी

Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
secure electric wire in fair area : DM
चौक में खिचड़ी मेले को लेकर निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मेला क्षेत्र में सुरक्षित कराएं बिजली के तार : जिलाधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को चौक बाजार स्थित मेला स्थल व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाने के लिए डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मेला क्षेत्र में बिजली के तारों को सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को मेले में स्थापित झूूले आदि की उचित जांच करने के बाद ही संचालित कराने की हिदायत दी। कहा कि चिकित्सा विभाग की टीम दवा व पर्याप्त संसाधनों के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए।
अधिशासी अधिकारी चौक को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने मेला क्षेत्र हेतु विशेष मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी को भी आवश्यक निर्देेश दिया। सभी विभागों को पूरी तरह तैयार व सतर्क रहने के लिए कहा ताकि खिचड़ी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया। अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्य पुजारी से भी खिचड़ी मेले के बारे में बात की। इस दौरान सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्य, नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी, ईओ चौक दिनेश कुमार, मेडिकल ऑफिसर चौक डॉ. रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed