फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sector majestrates will veryfy today 1292 booths

1292 बूथों पर आज व्यवस्था परखेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
sector majestrates will veryfy today 1292 booths
1292 बूथों पर आज व्यवस्था परखेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1292 बूथों पर मंगलवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था की हकीकत परखेंगे। नौतनवां व सिसवा विधानसभा क्षेत्र में 451-451 और फरेंदा में 390 बूथों पर व्यवस्था परखी जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुविधाओं व कमियों का वे ब्योरा तैयार करेंगे तथा रिपोर्ट सौंपेंगे।
विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत बूथों को मानक के मुताबिक तैयार किया जाना है। अभी मतदान होने में लगभग डेढ़ माह का समय है। ऐसे में समय से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की दिशा में आवश्यक पहल की जा सकेगी। मंगलवार को नौतनवां, सिसवां व फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित बूथों का निरीक्षण करेंगे। वहां पर उपलब्ध सुविधाओं व कमियों की रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट मिलने के उपरांत प्रशासन की तरफ से बूथों पर व्याप्त कमियों को समय से दुरुस्त कराया जाएगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि छठे चरण में तीन मार्च को जिले में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर तीन विधानसभा क्षेत्र के बूथों का मंगलवार को सत्यापन होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

बूथों पर इन सुविधाओं का रखना होगा ध्यान
बूथों पर जिन व्यवस्थाओं की जांच की जानी है, उसमें पेयजल, रैंप, पथप्रकाश, शौचालय, चहारदीवारी, दरवाजे व खिड़कियों की स्थिति समेत कुछ अन्य सुविधाएं प्रमुख हैं। इसमें सभी कमियों को दूर कराने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed