{"_id":"61e5b3159fd8da3bae677bec","slug":"sector-majestrates-verify-booths-according-to-chart-dm-maharajganj-news-gkp424028210","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ट के अनुसार करें पोलिंग बूथों की जांच : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ट के अनुसार करें पोलिंग बूथों की जांच : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्ट के अनुसार करें पोलिंग बूथों की जांच : डीएम
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विधानसभा निर्वाचन को सकुशल कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलिंग बूथों का रूट प्लान व स्वच्छ पानी, विद्युत कनेक्शन, बाउंड्री तथा बूथ की सुरक्षा व्यवस्था तथा पोलिंग पार्टियों के मैनेजमेंट करना होता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट चार्ट के अनुसार बूथों की जांच कर लें। पूर्व चुनाव में किसी प्रकार की अव्यवस्था हुई हो या आशंका हो तो उस व्यक्ति की पहचान करें। उपस्थित व्यक्तियों की पहचान व उनके मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लें, जिससे आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त की जा सके। ईवीएम के विषय में मास्टर ट्रेनर से जानकारी हासिल कर लें, जिससे मतदान के दिन परेशानी उत्पन्न न हो।
डीएम ने कहा कि 80 वर्ष आयु व दिव्यांग व्यक्ति जो बूथ तक आने में अशक्त हैं, उस व्यक्ति को पोस्टर बैलेट से वोटिंग की सुविधा दी गई है। इसके लिए बीएलओ की ओर से बी फार्म उपलब्ध कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस सेक्टर आफिसर पहले से ही सुविधाओं को सुदृढ़ करे लें कि समय पर किसी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न न हो। बूथ के आस पास कोई ऊंचा मकान तो नहीं है, जहां से अव्यवस्था उत्पन्न हो, उसे भी चिह्नित कर लें।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि 19 जनवरी को मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसमें ईवीएम के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बूथों व रूट चार्ट की चेक लिस्ट प्राप्त कर उसी के क्रम में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी बूथों पर बीएलओ नियुक्त है तथा उनका नाम व मोबाइल नंबर बूथ पर अंकित है। उसे नोट कर लें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, एसडीएम सदर साई तेज सिलम, अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।