फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secretary and village head asked to give reply on incomplete RRC center

Maharajganj News: अधूरे आरआरसी सेंटर पर सचिव व ग्राम प्रधान से जवाब-तलब

Thu, 26 Jun 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Secretary and village head asked to give reply on incomplete RRC center
महराजगंज। निचलौल विकास खंड की खोन्हौली ग्राम पंचायत में ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना के तहत बनाए जा रहे आरआरसी (रिफ्यूज रिसोर्स कलेक्शन) सेंटर के अधूरे निर्माण पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। भुगतान हो जाने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष कुमार दूबे से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत खोन्हौली को कुल 5,96,428 रुपये की क्रेडिट लिमिट प्राप्त हुई थी, जिसमें से 5,77,959 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वर्तमान में केवल 18,469 रुपये शेष हैं। इसके बावजूद मौके पर कराई गई जांच और उपलब्ध फोटोग्राफ्स से यह स्पष्ट हुआ है कि आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य केवल 70 प्रतिशत ही पूर्ण हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) निचलौल की ओर से तैयार कर जिला कार्यालय को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में कार्य की धीमी प्रगति, गुणवत्ताहीन निर्माण तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा न होने की बात कही गई है। इसी के आधार पर सचिव आशुतोष कुमार दूबे को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय में साक्ष्यों सहित स्पष्ट करें कि पूर्ण भुगतान के बावजूद कार्य अधूरा क्यों है और शेष धनराशि से कार्य को किस प्रकार पूर्ण किया जाएगा। उधर, ग्राम प्रधान अम्बरीश प्रसाद को निर्देशित किया है कि वे तीन दिनों के भीतर साक्ष्य व अभिलेखों सहित विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed