फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secondary students will be prepared

Maharajganj News: प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किए जाएंगे माध्यमिक के विद्यार्थी

Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Secondary students will be prepared
महराजगंज न्यूज
विज्ञापन

-जिले में संचालित 260 माध्यमिक और 67 महाविद्यालयों से मांगे गए हैं पांच-पांच नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के तहत माध्यमिक और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले में संचालित सभी 260 माध्यमिक विद्यालयों व 67 महाविद्यालयों से पांच-पांच विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद विद्यार्थियों को उनकी रुचि के मुताबिक विषयों का चुनाव करा करके उनके ज्ञान को बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना है। इंटर पास अधिकतर युवा जेईई व नीट आदि के लिए प्रयास करते हैं, जबकि स्नातक करने वाले युवा सिविल सेवा, बैकिंग, सीडीएस आदि क्षेत्रों में अपना भाग्य आजमाते हैं। सभी की तैयारी अहम है। प्रदेश व देश के विभिन्न राज्यों में जाकर तैयारी करने में पैसा अधिक खर्च होता है। ऐसे में युवाओं को इन मुश्किलों से बचाने व स्थानीय स्तर पर तैयारी कराने की योजना है। इच्छुक युवा अपने विद्यालय के माध्यम से अपना नाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भेजवा सकते हैं।
विज्ञापन

इन संस्थानों को देने हैं नाम
माध्यमिक स्तर के 260 विद्यालयों में 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त और 192 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इसी प्रकार 67 महाविद्यालयों में एक राजकीय, दो सहायता प्राप्त और 64 स्ववित्त पोषित हैं। सभी संस्थानों ने नाम उपलब्ध कराए तो कुल 1,635 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों से तैयारी के इच्छुक पांच-पांच विद्यार्थियों के नाम मांगे गए हैं। उन्हें उनकी रुचि वाले क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed