फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM stoped protests people going to Rail Roko

रेल रोको आंदोलन--------------

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
SDM stoped protests people going to Rail Roko
रेल रोकने जा रहे किसानों को एसडीएम ने रोका
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि विधेयक कानून के विरोध तथा किसानों के आंदोलन के समर्थन में रेल रोको कार्यक्रम के तहत जनपद में सोमवार का दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीत गया। एक तरफ जहां लक्ष्मीपुर में रेल रोकने के उद्देश्य से जा रहे किसानों को एसडीएम फरेंदा ने अमहवा चौराहे पर रोक दिया। वहीं, नौतनवां, सिसवां और फरेंदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस काफी सतर्क रही।
लक्ष्मीपुर व पुरंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन जा रहे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी को उनके समर्थक श्याम सुंदर सहानी, बलिराम, लखई, सुदर्शन अनिल, मोहन साहनी, लल्लू यादव, सुधांशु चंद, प्रमोद जायसवाल, अरविंद विश्वकर्मा, विजय बहादुर, कैलाश प्रजापति, वीरेंद्र चौरसिया के साथ अमहवा गांव में ही पुलिस ने रोक लिया। मौके पर पहुंच एसडीएम फरेंदा अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उससे जुड़ा पत्रक यहीं दे दिया जाए। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। किसानों को आश्वास्त किया कि उनकी मांग शासन तक पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय मयफोर्स अमहवा चौराहे पर जमे रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के मुताबिक किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आरपीएफ एवं पुलिस की टीम सुबह से ही सतर्क रही। हालांकि नौतनवां रेलवे स्टेशन पर किसानों के आंदोलन का कोई असर देखने को नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसानों की ओर से रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया था। इसके मद्देनजर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सिसवां प्रतिनिधि के मुताबिक सिसवां रेलवे स्टेशन पर भी प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हालात पर नजर बनाए रखा मगर यहां पर भी हालात सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन का कोई असर यहां नहीं दिखा। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर रेलवे व फरेंदा थाने की पुलिस सुबह से ही सतर्क दिखी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी ने हालात पर नजर बनाए रखा। यहां पर भी स्थिति शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed