{"_id":"686d0f05eb5a5146ca08016e","slug":"sdm-reached-to-buy-fertilizer-by-posing-as-a-customer-one-shop-sealed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-154015-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राहक बनकर खाद लेने पहुंचने एसडीएम, एक दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राहक बनकर खाद लेने पहुंचने एसडीएम, एक दुकान सील
Tue, 08 Jul 2025 05:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 08 Jul 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। उर्वरक की अवैध बिक्री की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने ग्राहक बनकर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अलग-अलग दुकानों पर बाइक से खाद की खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक खाद की दुकान को सील कर दो दुकानों को निलंबित करने के लिए जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजा।
उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न खाद की दुकानों पर ओवररेटिंग कर उर्वरक की बिक्री एवं तस्करी कराने की शिकायत मिल रही थी। इस पर मंगलवार को नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं लेखपाल रमेश गुप्ता, विक्की साहनी व राहुल शर्मा के साथ क्षेत्र के रमगढ़वा, गनेशपुर, करमहवा स्थित खाद की दुकानों पर ग्राहक के रूप में पहुंचा, जहां धांधली करते दुकानदार मिला।
जांच में दुकानदारों के स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिले। वहीं कृषकों की जगह तस्करों को खाद की बिक्री करने की बात सामने आई। इसके अलावा भी तमाम अनियमितता मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस बारे में दुकानदार कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि उर्वरक बिक्री में बरती जा रही अनियमितता को देखते हुए रामगढ़वा स्थित दुकान निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजा गया है। वहीं गनेशपुर करमहवा खाद की दुकान को सील कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।