{"_id":"6553d09be629ad43e3016bab","slug":"sdm-himself-harvested-paddy-and-got-to-know-about-the-yield-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-9529-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम ने खुद धान की कटाई कर पैदावार का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम ने खुद धान की कटाई कर पैदावार का जाना हाल
विज्ञापन
एसडीएम ने खुद धान की कटाई कर पैदावार का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। तहसील क्षेत्र में धान की फसल का उत्पादन आकलन करने के लिए एसडीएम रमेश कुमार झामट गांव पहुंचे। जहां पर किसान अनिल के खेत में जाकर स्वयं हंसिया से धान की कटाई की शुरूआत की। उन्होंने किसानों का पराली न जलाने के लिए जागरूक किया।
मंगलवार को एसडीएम रमेश कुमार खेत में पहुंचे और हंसिया लेकर धान की कटाई करने लगे। जिसे देख कर राजस्व कर्मचारी व किसान दंग रह गए। काफी देर तक एसडीएम खेत की कटाई करते रहे। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर क्राॅप कटिंग कराई जा रही हैं, जिससे फसल के उत्पादन का आकलन किया जा रहा हैं। इस दौरान लेखपाल अमित त्रिपाठी, ग्राम प्रधान व फील्ड सुपरवाइजर मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सैल्दह उर्फ कवलदह में पराली जलाने को लेकर नोटिस
फरेंदा। क्षेत्र के सैल्दह उर्फ कलवदह में पराली जलाने को लेकर एक किसान को नोटिस दिया गया। वहीं, पुरंदरपुर क्षेत्र के कई गांवों में जाकर पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया गया। एसडीएम ने बताया कि फरेंदा तहसील क्षेत्र में 54 लोगों के खिलाफ पराली जलाने को लेकर कार्रवाई की गई। जिसमें सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 21 मामलों में कुल 52500 रुपये जुर्माना वसूला गया।