{"_id":"8d2569777506152fb09be1773bb76bb3","slug":"sdm-has-rallied-against-accountants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुए लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुए लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। एसडीएम पर तानाशाही रवैये का आरोप निचलौल लेखपाल संघ ने लगाया है। लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर और धरना देने की चेतावनी दी है। पूर्व में दिए गए आठ सूत्रीय मांग पत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद ने कहा कि संघ की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में एसडीएम से वार्ता की गई। एसडीएम ने संघ की समस्याओं के समाधान के बजाय लेखपालों को धमकाने का काम कर रहे हैं। जिससे संघ में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लेखपाल संघ की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो बृहद आंदोलन किया जाएगा।
दूसरी अाेर गोंड जाति के लोगों ने सोमवार को तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। नगर भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ता गोंड समुदाय को धुरिया अनुसूचित जनजाति में शामिल करने तथा प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यकर्ता एसडीएम को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। धुरिया गोड़ समाज के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद गोंड की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ता विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते नगर के विभिन्न चौराहों से होकर तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ता तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्गत आदेश का अनुपालन कराने, जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने आदि सात सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को दिया।