फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM gave update after weekly meeting with political parties

Maharajganj News: राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक कर एसडीएम ने दिया अपडेट

Tue, 10 Feb 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
SDM gave update after weekly meeting with political parties
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत सोमवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दल के नेताओं के साथ साप्ताहिक बैठक की। इस दौरान नेताओं को ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद एसआईआर संबंधित अग्रिम प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए अपडेट दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार राजनीतिक दल को प्रत्येक सप्ताह सूची में मतदाताओं से संबंधित होने वाले परिवर्तन से अवगत कराया जा रहा है। ताकि भविष्य में किसी तरह की असमंजस एवं असहज स्थिति न उत्पन्न होने पाए। इसी क्रम में सोमवार को नेताओं के साथ बैठक कर सप्ताह भीतर हुए मतदाताओं के परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन की जानकारी देकर उन्हें सूची की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान वीआरसी ऑपरेटर अनुराग मिश्र, बच्चूलाल चौरसिया, गंगाजल चौरसिया, मो. इद्रीश, एडवोकेट रितेश कुमार उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed