फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM arrives in e-rickshaw to resolve land dispute

Maharajganj News: ई-रिक्शा में बैठकर भूमि विवाद के निस्तारण को पहुंचे एसडीएम

Fri, 22 May 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
SDM arrives in e-rickshaw to resolve land dispute
​शिकायत की निस्तारण को लेकर एसडीएम शैलेंद्र गौतम ई रिक्शा से पहुंचे,स्रोत सोशल मीडिया।
ई रिक्शा में बैठकर बिना अर्दली व सुरक्षा के नगर की आम जनता से जानी राय
विज्ञापन

फरेंदा। एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम व नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल बृहस्पतिवार को भूमि विवाद के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को ई रिक्शा पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराया। अधिकारियों के ई रिक्शा से सफर करने को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ईंधन बचाओ आह्वान से जोड़कर देखा ज रहा है।
एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान के क्रम में फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर निवासी वादी कैलाश पुत्र तीरथ का जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। मामले के निस्तारण को लेकर पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की थी। जिसको लेकर पीड़ित के ई रिक्शा में बैठकर ही उनके भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर ही विवाद का आपसी सहमति बनाकर निस्तारण भी कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई रिक्शा में भ्रमण से न सिर्फ तेल की बचत हुई बल्कि क्षेत्र की समस्याओं और आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त हुआ। बिना किसी गार्ड या अर्दली को साथ लिए जब नायब तहसीलदार के साथ आनंदनगर बाजार में घूमे तो लोगों की वास्तविक समस्याओं से अवगत भी हुए। एसडीएम ने डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर भी पेट्रोल पंप पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed