{"_id":"6446d971bf1051826f03c7b6","slug":"science-fair-maharajganj-news-c-7-1-138167-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विज्ञान के बल पर भारत विश्व गुरु बनने के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विज्ञान के बल पर भारत विश्व गुरु बनने के करीब
Tue, 25 Apr 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले में गोष्ठी में उपस
वसुधा निधि के तत्वावधान में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार और वसुधा निधि संस्थान गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी परिसर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ।
जिला विज्ञान क्लब के पूर्व समन्वयक विमल कुमार पांडेय ने कहा कि विज्ञान के बल पर भारत विश्व गुरु बनने के करीब है। वह दिन दूर नहीं है, जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हम ब्रिटेन के गुलाम थे और आज का यह समय है कि हम उसी देश के मिसाइल को प्रक्षेपित कर रहे हैं। भारत के पुराने और अतीत गौरवशाली परंपरा को पुन: और अधिक अपग्रेड किए जाने के सार्थक प्रयास का ही फल है।
सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह अवसर अति महत्वपूर्ण है। विज्ञान क्लब विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों के ज्ञान के वृद्धि कर रहा है।
विज्ञापन
वसुधा निधि संस्थान के निदेशक नागेंद्र मणि पाठक ने कहा कि भारत सरकार विशेष प्रयास करके देश के कोने-कोने में विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयत्नशील है। सुनील मिश्र ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज भारतीय वैज्ञानिकों के बल पर भारत और पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण काम किया है।
प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी समर्पित भाव से भारत सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करके विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करें। इस दौरान राजन, रोहित गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।