फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School's recognition and resources will be examined, committee formed

Maharajganj News: स्कूल की मान्यता और संसाधनों की होगी जांच, कमेटी गठित

Thu, 11 Jul 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 11 Jul 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
School's recognition and resources will be examined, committee formed
-परसामलिक के पास पलट गई थी स्कूल बस, अभिभावकों ने डीएम, एसपी व बीएसए को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवा में संचालित एक निजी स्कूल की मान्यता और उपलब्ध संसाधनों की जांच होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की है। बुधवार को बच्चों को स्कूल ले जाते समय बस परसामलिक के पास पलट गई थी, जिसमें बच्चों को चोट आई थीं। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ डीएम, एसपी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
नौतनवा में एक अंग्रेजी मीडियम का स्कूल कक्षा एक से पांच व छह से 10 तक अलग-अलग स्थानों पर संचालित है। बुधवार को सुबह सात बजे गंगवलिया, करौता, चुड़िहारी, गंगापुर, पिपरवास के बच्चों को लेकर बस स्कूल पहुंचाने जा रही थी। स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस खेत में पलट गई, जिससे बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बस का शीशा तोड़कर बच्चों को किसी तरह से आसपास के लोगों ने बचाया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को सूचना नहीं दी। हम लोगों को आसपास के लोगों से जानकारी मिली तो अस्पताल अपने बच्चों से मिल सके। बच्चे इस दुर्घटना से काफी भयभीत हैं वह स्कूल अब जाने से मना कर रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभिभावकों की शिकायत पर उक्त स्कूल के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। एक कमेटी गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed