{"_id":"69af34d8fd419aa8ed0ae5c9","slug":"schools-operating-vehicles-without-fitness-notice-to-161-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173021-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना फिटनेस वाहन संचालित करा रहे स्कूल, 161 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना फिटनेस वाहन संचालित करा रहे स्कूल, 161 स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते एआरटीओ।
महराजगंज। जनवरी व फरवरी 2026 में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम कराने वाले स्कूल ही यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बीते सप्ताह एआरटीओ ने जहां 161 स्कूल वाहनों की फिटनेस न होने के कारण नोटिस जारी किया वहीं सोमवार तीन स्कूल वाहनों पर जुर्माना व दो वाहनों को सीज करने की कार्रवाई शुरू की है।
एआरटीओ की कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि नोटिस में शामिल स्कूल अपने वाहनों के फिटनेस के लिए दौड़ भाग करने लगे हैं। जनपद में 900 से अधिक स्कूल वाहन संचालित हैं। एआरटीओ ने तैनाती के बाद से ही स्कूल वाहनों को मानक अनुरूप संचालित कराने पर कार्य किया क्योंकि यह बच्चों के लिए संचालित इसलिए सुरक्षा इंतजाम जरूरी।
उक्त प्रयास के तहत परिवहन आयुक्त स्तर से बीएसए व डीआईओएस को भी पत्र जारी कर सहयोग मांगा गया। पत्र के आधार पर बीएसए ने जहां सभी बीईओ को दायित्व दिया वहीं डीआईओएस ने राजकीय के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव को नोडल का दायित्व दिया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के दोनों नोडल का दायित्व था कि वह निजी व सरकारी स्कूलों में संपर्क कर बिना फिटनेस वाहन न संचालित करने व यातायात नियम अनुपालन के प्रति प्रेरित करने का दायित्व दिया। इनकी मेहनत से इसी शिक्षा सत्र में एक समय ऐसा भी रहा जब अनफिट स्कूली वाहनों की संख्या जनपद में गिनी चुनी शेष बची।
इन स्कूलों की तरफ से राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया, लेकिन शैक्षिक सत्र समाप्ति से पहले हुए परीक्षण में 161 स्कूली वाहन ऐसे मिले जो बिना फिटनेस संचालित हो रहे थे।
बीते सप्ताह एआरटीओ ने इन सभी 161 स्कूलों को नोटिस जारी की। वहीं सोमवार नोटिस के आधार पर कार्रवाई भी शुरू कर दी। बिना फिटनेस संचालन में तीन स्कूल वाहनों का चालान उन्होंने सोमवार किया। साथ ही स्कूल वाहन के रूप में संचालित दो मैजिक वाहनों को सीज कर दिया।
बिना फिटनेस स्कूल वाहन कत्तई सड़क पर नहीं चल सकते। इस माह 161 को नोटिस दी गई। सोमवार से चालान व सीज करने की कार्रवाई शुरू की गई जो अनवरत जारी रहेगी।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज