फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   school

दिनभर होती रहीं तैयारियां, आज खुलेंगे पांचवीं तक के स्कूल

Mon, 01 Mar 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
school
दिनभर होती रहीं तैयारियां, आज खुलेंगे पांचवीं तक के स्कूल
विज्ञापन

आज पहुंचेंगे कक्षा एक और पांच के आधे छात्र, छात्रों के बीच में रखी जाएगी छह फुट की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना महामारी के चलते 11 माह से बंद चल रहे कक्षा एक से पांच तक स्कूल सोमवार को कोविड गाइडलाइन के अनुसार खुलेंगे। स्कूल पहुंचने पर छात्रों का पुष्प वर्षा और अन्य तरीकों से स्वागत किया जाएगा। कक्षाओं के संचालन के लिए शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। रविवार को दिनभर सैनिटाइज और सफाई का काम स्कूलों में चलता रहा।
निचलौल कस्बे के सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रबंध निदेशक आनंद त्रिपाठी स्कूल को सैनिटाइज कराने के साथ सफाई कराते दिखे। इसी तरह से शहर के सेंट जेवियर्स, डिवाइन पब्लिक स्कूल, कास्मोपोलिटन स्कूल समेत अन्य स्कूलों में सफाई हुई। निचलौल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारी पट्टी गिरहिया में भी सफाई करते का कार्य हुआ।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा एक व पांच, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो एवं चार तथा बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा छह, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा सात और बुधवार व शनिवार को कक्षा आठ के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कक्षावार 50 प्रतिशत विद्यार्थी पहले निर्धारित दिवस और 50 प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे निर्धारित दिवस को स्कूल जाएंगे। विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच लगभग छह फीट की दूरी को रखना होगा। विद्यालय के सभी द्वार को आने व जाने के समय खुला रखना होगा। नोटिस बोर्ड पर कोरोना से बचाव से संबंधित मुद्रित पोस्टर को लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्कूलों को करनी होगी यह तैयारी
- विद्यालय कैंपस एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, भंडार कक्ष, पानी की टंकी, रसोई, वॉशरूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, आदि को सैनिटाइज करना होगा।
- विद्यालय में हाथ धुलाई की व्यवस्था करना
- डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।
- विद्यालय की परिवहन व्यवस्था शुरू करने से पूर्व सैनिटाइजेशन करना होगा।
- प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक स्टाफ से समन्वय बनाकर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था बनाई जाए।
- छात्रों के बीच कम से कम छह फुट की दूरी रहे।
- स्कूल आने जाने के समय गेट पूरी तरह से खुला रहे।
- नोटिस बोर्ड पर सावधानियां लिखी रहें।
--------
अभिभावक बोले, मन में बना रहेगा डर
उपेंद्र जायसवाल ने बताया कि वैसे तो इस सत्र को शून्य कर देते तो अच्छा होता। बच्चों की पढ़ाई पिछड़ गई है। ऑनलाइन पढ़ाई से कुछ खास लाभ नहीं मिला। जिले में कोरोना का नियंत्रण में है। लेकिन बच्चा स्कूल जाएगा तो मन में डर बना रहेगा। राजीव नगर की अभिभावक ममता वर्मा ने बताया कि कोर्स बहुत पिछड़ गया है। लॉकडाउन में कोचिंग कराई फिर भी पढ़ाई ठीक से नहीं हो सकी है। परीक्षा होने वाली है। ऐेसे में स्कूल भेजना जरूरी है। स्कूल को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
--------------------------
शासन के मंशा के अनुसार स्कूल खुल रहे हैं। सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए स्कूल का संचालन भी जरूरी है।
- महेंद्रानंद जायसवाल, सचिव, महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन
पढ़ाई के साथ ही दोस्तों से भी होगी मुलाकात
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। करीब 11 माह बाद कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी स्कूल में सहपाठियों से आज मिलेंगे। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।
कक्षा चार की छात्रा प्रियांशी सहानी ने कहा कि स्कूल खुलने जा रहा है। मैं दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित हूं। वहीं कोर्स को लेकर थोड़ा परेशान भी हूं। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई हुई लेकिन अब आगे कक्षा में प्रतिभा दिखानी है।
कक्षा 5 के छात्र दिव्यांश ने बताया कि पहली बार इतनी लंबी छुट्टियां देखने को मिली। पढ़ाई के साथ पड़ोस के साथियों के साथ मैं खूब खेला। अब स्कूल खुलने जा रहा है दोस्त फिर से मिलेंगे।
कक्षा तीन की छात्रा मानवी थापा ने कहा कि काफी समय बाद स्कूल जाने को मिलेगा। अब सारा ध्यान पढ़ाई पर रखूंगी।
कक्षा चार की नैना मद्धेशिया ने बताया कि 11 महीने की लंबी छुट्टी के कारण पढ़ाई काफी बाधित हुई। स्कूल खुलने जा रहा है, मन लगाकर पढ़ाई करूंगी।
प्रशिक्षित होंगे 124 शिक्षक
महराजगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम को लेकर एक से छह मार्च के बीच डायट में सदर व मिठौरा ब्लॉक के 124 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 1478 विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। एक से छह मार्च तक पहले चरण में सदर के 60 एवं मिठौरा के 64 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षित करने की जानकारी दी जाएगी। डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण आठ मार्च से प्रारंभ होगा। संवाद

आंबेडकर जयंती मनाने पर चर्चा
नौतनवां। डॉ. भीमराव आंबेडकर नवयुवक समाज सुधार समिति के संस्थापक सुनील कुमार गौतम की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिसमें आंबेडकर जयंती मनाने पर चर्चा की गई। संस्थापक सुनील कुमार गौतम ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती संस्था धूमधाम से मनाएगी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की शाम को दीपदान व भीम जागरण, 15 अप्रैल को मोटरसाइकिल रैली और 16 अप्रैल को नौतनवां में भव्य विशाल झांकी निकाली जाएगी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, दुर्गेश कुमार, प्रदीप, आकाश कुमार, सचिन, संदीप, मनोज भारती, अमरकांत भारती, रोशन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed