फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scholarship will be available through biometric and face authentication

Maharajganj News: बायोमिट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 05 Sep 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Scholarship will be available through biometric and face authentication
महराजगंज। पीजी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों के टेक्निकल और प्रोफेशनल्स कोर्सेस में बायोमीट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है। पिछड़ा वर्ग विभाग ने सभी स्कूलों में बायोमिट्रिक हाजिरी व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से छात्रवृत्ति योजना के तहत आधार आधारित बायोमीट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन अटेंडेंस व्यवस्था लागू की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी पाठ्यक्रम में इसे प्रभावी किया गया है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीफार्मा और बीटेक जैसे टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक महीने कॉलेजों से बायोमीट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन अटेंडेंस छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमिट्रिक उपस्थिति पर होने वाला खर्च संबंधित महाविद्यालय व स्कूल प्रबंधन को ही वहन करना होगा। कुल मिलाकर 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति होने पर ही छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाएगी। व्यवस्था लागू होने के बाद शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed