फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scam in the name of hand pump repair

Maharajganj News: हैंडपंप मरम्मत के नाम पर घपलेबाजी

Mon, 27 Oct 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Scam in the name of hand pump repair
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के पिपराकाजी गांव में हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर 3.14 लाख रुपये के भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने अपने चहेती फर्म को 31 इंडिया मार्का हैंडपंप के मरम्मत और 7 के रिबोर कराने के नाम पर भुगतान को रकम का भुगतान तो कर दिया लेकिन धरातल पर अधिकांश हैंडपंपों की दशा जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण अभी भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सच्चाई सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
ग्रामीण राधेश्याम, हरिवंश, मनोज कुमार गौतम, श्रीनिवास व अन्य ने बताया कि गांव पिपराकाजी के साथ ही कुर्मी टोला और कपिया की कुल आबादी करीब 4,500 है। भुगतान आंकड़ों के मुताबिक जिम्मेदारों ने विनय ट्रेडर्स फर्म को 18 जून को 16 इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर 59,600 रुपये का भुगतान किया। 2 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय में प्रथम हैंडपंप रिबोर के नाम पर 29,396, दूसरे के लिए 29,331 और तीसरे हैंडपंप रिबोर के लिए 29,142 और मुर्दहिया पोखरी पर रिबोर के लिए 28,861 रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, 4 सितंबर को काली मंदिर के पास स्थित प्रेम कुमार मिश्रा के घर के सामने और सुबास के दरवाजे पर रिबोर के नाम पर 87,399 रुपये का भुगतान उक्त फर्म को किया गया। इतना ही नहीं इसी तिथि को ग्राम पंचायतों में 15 जगहों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप मरम्मत के नाम पर उक्त फर्म को 50,850 रुपये का भुगतान किया गया है। इस तरह हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर विनय ट्रेडर्स को कुल 3,14,579 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बस्ती के कुर्मी टोला में 5 और कपिया में 12 और पिपराकाजी में 15 सहित कुल 32 इंडिया मार्का हैंडपंप ही लगे हैं। जबकि ग्राम सचिव अवधेश कुमार पटेल ने बताया कि 31 इंडिया मार्का हैंडपंप का मरम्मत और 7 का रिबोर किया गया है। हैरान करने की बात यह है कि इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर में आने वाले खर्च से दोगुना रकम का भुगतान करने के बाद भी हैंडपंप की स्थित जस की तस बनी हुई है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर इस तरह का भुगतान करने का मामला गंभीर है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed