{"_id":"57152b064f1c1b5a788b4b10","slug":"sbi-s-assistant-manager-performance-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के सहायक प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के सहायक प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई सिंदुरिया शाखा के सहायक प्रबंधक के दुर्व्यवहार एवं गलत एफआईआर लिखवाने के संबंध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन कर मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को ज्ञापन दिया।
आप के जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने बताया कि सात और आठ अप्रैल को बैंक बंद रहने के बाद नौ अप्रैल को सिंदुरिया शाखा खुली। जहां अपने पैसे निकालने के लिए हमेशा की तरह लोग आ गए। सर्वर डाउन होने की जानकारी होने पर लोगों ने व्यवस्था ठीक कराने पर जोर दिया।
इस पर बैंक के सहायक प्रबंधक ने लोगों को समाझाने के बजाए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं सहायक प्रबंधक ने सिंदुरिया पुलिस चौकी पर फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने आते ही बैंक के अंदर उपस्थित उपभोक्ताओं को पीटना शुरू कर दिया और सहायक प्रबंधक देखते रहे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं देर शाम शाखा प्रबंधक ने 11 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास व बलवा जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर भी लिखवा दी। पांच लोग गिरफ्तार भी कर लिए गए।
यह एफआईआर पूर्ण रूप से फर्जी है। उन्होंने सिंदुरिया एसबीआई शाखा के सहायक प्रबंधक द्वारा लिखवाई गयी एफआईआर वापस लेने की मांग की है। इस दौरान पार्टी के सचिव केएम अग्रवाल, छोटेलाल खरवार, तहसील सदर संयोजक ब्रजेश त्रिपाठी, अब्दुल, जय प्रकाश आदि मौजूद थे।