फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Satyagraha Express stopped at Siswa railway station for one hour and 44 minutes.

Maharajganj News: एक घंटा 44 मिनट सिसवा रेलवे स्टेशन पर रुकी रही सत्याग्रह एक्सप्रेस

Fri, 22 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha Express stopped at Siswa railway station for one hour and 44 minutes.
सिसवा रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के रुकने के बाद आराम करते यात्री।
9 जून तक गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर दोहरीकरण से सवारी व स्पेशल गाड़ियों संचलन रहेगा बंद
विज्ञापन





सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर रेल लाइन के दोहरीकरण की सुरक्षा जांच के दौरान एक घंटा 44 मिनट तक सिसवा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को सिसवा रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस अपराह्न 4:16 मिनट पर रुककर पौने दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्री काफ़ी परेशान रहे। इस भीषण गर्मी में भूख-प्यास से व्याकुल रहे। नरकटियागंज निवासी प्रदीप महतो ने बताया कि वो दिल्ली जा रहे हैं, पर गाड़ी के देर तक रुकने से समय पर दिल्ली पहुंचना मुश्किल है। वहीं रामनगर निवासी सूरज का कहना है मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहे हैं। गाड़ी के लेट लतीफी से खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है। इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि उनौला से पिपराइच तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण की सुरक्षा जांच यातायात कमिश्नर कर रहे हैं। इस वजह से गाड़ियां देर से चल रही हैं। 9 जून तक सभी सवारी गाड़ियों व स्पेशल गाड़ियों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed