फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Satish murder case: dead body reached home, family members protested

सतीश हत्याकांड : घर पहुंचा शव, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Mar 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Satish murder case: dead body reached home, family members protested
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला में बृहस्पतिवार को गांव के ही एक युवक ने सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन भड़क उठे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस अगर पहले ही आरोपी की हरकतों पर लगाम कस देती तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सतीश के दादा रामरूप की तहरीर पर आरोपी प्रदुम्न सहित चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे दिन पुलिस तैनात रही। लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी रामरूप ने बिलखते हुए बताया है कि पोता सतीश (18) को बृहस्पतिवार की शाम में घर के पास टहल रहा था। तभी गांव के ही प्रधुम्न गुप्ता ने गोली मार दी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। बेटा जनार्दन राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। करीब आठ वर्ष पहले छोटे पोते की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके बाद से बड़ा पोता सतीश घर में इकलौता बचा हुआ था। जिसे परिवार में सभी लोग काफी प्यार दुलार देते थे। सतीश अभी कक्षा नौवीं में पढ़ता था। वह पढ़ने लिखने में काफी मेधावी था। पोता सतीश की चंचलता को लेकर लोग काफी चर्चा करते थे। उसके उम्र के बच्चे भी उससे काफी मिल जुलकर रहते थे। काफी दिनों पहले आरोपी युवक प्रधुम्न से सतीश की कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश को लेकर प्रधुम्न ने पोते सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी युवक प्रद्युम्न और सहयोगी विनोद, रमेश और उसके भाई के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही घटना को लेकर गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात की गई है।

-----------------------
असलहे का शौकीन था आरोपी प्रधुम्न
ग्रामीणों में पूरे दिन होती रही चर्चा के मुताबिक प्रधुम्न असलहे का काफी शौकीन था। आरोपी असलहे के साथ फोटो खींच सोशल मिडिया पर भी अपलोड करता था। इतना ही नहीं घरेलू विवाद में एक बार तो आरोपी ने अपने ही मां के सीने पर असलहा तान दिया था। उसके बाद भी परिजन उसे सुधारने के बजाय मनोबल बढ़ाते रहे। वह बिहार से चोरी का कट्टा लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed