फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Santosh Pandey received a total of 702 votes in the by-election.

Maharajganj News: सभासद उपचुनाव में संतोष जीते अमन को 55 मतों से हराया

Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Santosh Pandey received a total of 702 votes in the by-election.
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड-6 शिवनगर में सभासद पद के उपचुनाव में संतोष पांडेय ने 55 मतों से जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को सदर तहसील में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब साढ़े 11 बजे मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। तहसीलदार पंकज शाही ने संतोष को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

वार्ड में सभासद पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 13 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 1581 मत पड़े थे। जबकि कुल मतदाता 3097 थे। बृहस्पतिवार को सदर तहसील में मतों की गिनती कराई गई। इसमें संतोष पांडेय को सर्वाधिक 702 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमन निगम को 647 मत प्राप्त हुए। अनिल वर्मा को 82, सरोज देवी को 54 और नागेंद्र को 55 मत मिले। एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed