फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanjeevani, an eighth-grade student, became the District Magistrate for a day

Maharajganj News: आठवीं की छात्रा संजीवनी बनीं एक दिन की डीएम

Thu, 25 Sep 2025 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Sep 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sanjeevani, an eighth-grade student, became the District Magistrate for a day
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पीएम उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनरा की आठवीं की छात्रा संजीवनी को एक दिन का डीएम बनाया गया। छात्रा ने लगभग 15 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दाैरान सबसे ज्यादा भूमि, पुलिस, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादी उनके समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन

एक दिन की डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। फरियादियों में मालती देवी, गौतम कुमार, युगल किशोर, बाल गोविंद चौरसिया, साजरा आदि शामिल रहे। संजीवनी ने एक फरियादी के चुनाव संबंधी विवाद में प्रतिपक्षियों की ओर से धमकी देने की शिकायत के संदर्भ में कोतवाल सदर से फोन पर वार्ता कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने साक्षी को डीएम के कामकाज और दायित्व के बारे में समझाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद में बेटियों का मनोबल बढ़ाने और महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनरा की छात्रा संजीवनी को एक दिन का डीएम बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में परिषदीय विद्यालय की छात्राओं को एक दिन का एसपी, सीडीओ, बीएसए आदि बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने एक दिन की डीएम संजीवनी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संजीवनी से उनका अनुभव पूछा और कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से वो अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। संजीवनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज एक दिन की डीएम बनकर महसूस हुआ कि जिलाधिकारी का दायित्व कितना व्यापक होता है, वो किस प्रकार हमारी समस्याओं को हल करते हैं।
संजीवनी ने कहा कि मैं भी मेहनत कर आइएएस बनकर देश और समाज की सेवा करूंगी। इस अवसर पर एसडीएम प्रेम प्रकाश पांडेय, बीएसए ऋद्धि पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed