फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanitation survey will be conducted in all bodies in March

सभी निकायों में मार्च में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण

Sat, 19 Dec 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation survey will be conducted in all bodies in March
सभी निकायों में मार्च में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन

- बेहतर अंक के आधार पर पुरस्कार के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगरीय क्षेत्रों के स्वच्छता पुरस्कार के लिए एक से 28 मार्च के बीच जिले के निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया) की टीम जिले के निकायों का भ्रमण करेगी। रिपोर्ट के आधार पर श्रेष्ठ निकायों का चयन किया जाएगा।
जिले में कुल तीन नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में कार्य प्रारंभ हो चुका है, मगर अभी भी पनियरा, परतावल व बृजमनगंज में स्वच्छता संबंधी कार्य प्रारंभिक दौर में हैं। जुलाई से अगस्त तथा सितंबर से नवंबर के बीच लगभग 1200 अंकों के सर्वेक्षण कार्य को पूरा कर लिया गया है, जबकि अब भ्रमण के माध्यम से 1200 नंबर का मूल्यांकन किया जाना है। अंकों के आधार पर निकायों की स्थिति के बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। भारतीय गुुणवत्ता परिषद की टीम भी निकायों के भ्रमण के दौरान स्वच्छता का आंकलन करेगी तथा अपनी रिपोर्ट स्वच्छ भारत मिशन के जिम्मेदारों को सौंपेगी। अंकों व टीम के रिपोर्ट के आधार पर निकायों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। निकायों के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निकायों को इस वर्ष भी पुरस्कृत किया जाना है। सभी निकाय अपनी तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण टली सर्वेक्षण की तिथि
पहले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए चार से 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की गई थी, मगर कोरोना के कारण तिथि को परिवर्तित करते हुए एक से 28 मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed