फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of 5 health workers including two doctors withheld

Maharajganj News: दो डॉक्टर समेत 5 स्वास्थ्यकर्मियों का रोका गया वेतन

Fri, 07 Aug 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Salary of 5 health workers including two doctors withheld
सीएमओ ने किया रतनपुर सीएचसी का निरीक्षण, बीसीपीएम से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को सीएसी रतनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिलने और गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार, सीएमओ दोपहर बाद करीब दो बजे सीएचसी रतनपुर पहुंचे। निरीक्षण के समय अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार उपस्थित मिले जबकि डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. निकिता कुमारी, वरिष्ठ सहायक चंद्रदीप सिंह, पीएमडब्ल्यू सुनील चंद्र, एचएस स्वेता जायसवाल, एचएस अभय चौधरी और फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही अनुपस्थित पाए गए। वहीं अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी मिली।
विज्ञापन

सीएमओ ने तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में बताया गया कि बृहस्पतिवार तक 35 लाभार्थियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है जबकि ओपीडी में 235 मरीजों का इलाज किया गया। निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी के कक्ष में दस्तक संचारी अभियान का पोस्टर रखा मिला। जबकि इन्हें आशा कार्यकर्ताओं में वितरित किया जाना था। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीसीपीएम से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रतनपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पर 2 डॉक्टर समेत 5 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। सबका वेतन रोकने का निर्देश जारी करते हुए सबसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं बीसीपीएम से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article