{"_id":"62e42fc70b3dfc658a6d752f","slug":"salary-and-mandeya-stoped-to-8-absent-teacher-maharajganj-news-gkp4453963153","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का निरीक्षण---------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का निरीक्षण---------------
विज्ञापन
शिक्षक समेत आठ अनुुपस्थित, वेतन व मानदेय रोका
महराजगंज। शासन के निर्देश पर जिले में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम ने शुक्रवार को परतावल ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक शिक्षक का वेतन तथा तीन अनुदेशक व एक शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा हैं। वहीं एक अनुदेशक व एक शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
प्राथमिक विद्यालय महमदा में शिक्षामित्र रामआशीष चौधरी व प्राथमिक विद्यालय छपिया में शिक्षामित्र अनिता देवी अनुपस्थित मिलीं। वहीं कंपोजिट विद्यालय लखिमा में अनुदेशक प्रियंका तिवारी तथा कंपोजिट विद्यालय अमवा में अनुदेशक लीलावती गोंड व अर्चना यादव अनुपस्थित मिलीं, जिस पर इनका एक दिन का मानदेय रोका गया। कंपोजिट विद्यालय अमवा में शिक्षक रेनू सिंह के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोका गया। वहीं कंपोजिट विद्यालय अमवा के अनुदेशक धनंजय पटेल के 26 जुलाई से लगातार अनुपस्थित रहने एवं प्राथमिक विद्यालय बंसहिया बुजुर्ग की शिक्षामित्र मंजू वर्मा के एक सितंबर 2020 से अनुपस्थित रहने पर उनका मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
----------------
बीएसए ने भी तलब की विस्तृत जांच रिपोर्ट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने भी परतावल ब्लॉक में निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बंसहिया के निरीक्षण में शिक्षामित्र मंजू के लंबे समय से विद्यालय न आने की स्थिति पर खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कंपोजिट विद्यालय पिपरपाती के निरीक्षण में शिक्षामित्र पूनम त्रिपाठी अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय झोझाई, कंपोजिट विद्यालय बेजौली, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरैना एवं प्राथमिक विद्यालय नायक टोला का निरीक्षण किया। सभी को शत प्रतिशत आधार नामांकन कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
-----------------
बिना मान्यता विद्यालय चला रहे छह संस्थानों को नोटिस
बीएसए ने बताया कि जिले में बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने वाले छह संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। ये संस्थान पनियरा, सदर व परतावल क्षेत्र के हैं। यदि आगे भी इनकी ओर से संचालन किया गया तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
---------------
खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम लगाकर शुक्रवार को परतावल ब्लॉक में जांच कराई गई है। जांच में अनुपस्थित मिले शिक्षक का वेतन व संविदा कर्मियों का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी