फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salaries of eight *Lekhpals* withheld for being absent from Tehsil Diwas without leave.

Maharajganj News: तहसील दिवस में बिना अवकाश अनुपस्थित रहे आठ लेखपालों का वेतन रोका

Thu, 10 Sep 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Salaries of eight *Lekhpals* withheld for being absent from Tehsil Diwas without leave.
कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता हरगिज बर्दाश्त नहीं : एसडीएम
विज्ञापन

नौतनवा। गत शनिवार को नौतनवा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहे आठ लेखपालों को वेतन रोक दिया गया है। एसडीएम कुणाल ने इस अनुशासनहीनता पर आठों लेखपालों का एक-एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है।
एसडीएम कुणाल ने बताया कि तहसील दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इसमें आने वाले कई महत्वपूर्ण जनसमस्याओं का लेखपालों के माध्यम से मौके पर समाधान कराया जाता है या निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नौतनवा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था। इस दिन कुछ लेखपालों ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अवकाश मांगी थी किंतु उनका अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ था। बावजूद इसके उक्त लेखपाल तथा कुछ अन्य लेखपाल बिना किसी सूचना के ही अनुपस्थित थे। यह कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल ने बताया कि लेखपाल पूजा श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, मनोज पाल, ओमकारनाथ सिंह, दिनेश चंद्र उपाध्याय, रत्नेश कुमार, राहुल शर्मा एवं सन्नी सहानी का एक दिन का वेतन बाधित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed