फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salaries of 23 cleaning workers found missing from duty disrupted

Maharajganj News: ड्यूटी से गायब मिले 23 सफाई कर्मियों का वेतन बाधित

Sun, 14 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 23 cleaning workers found missing from duty disrupted
-संचारी रोग नियंत्रण के तहत कर्मचारियों की लगी थी ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रवलीया और बढ़या मुस्तकिल गांव में संचारी रोग नियंत्रण के तहत सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जहां पर खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण में महज एक कर्मी ड्यूटी पर तैनात मिला। जबकि अन्य 23 कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। मामले में खंड विकास अधिकारी की ओर से गायब मिले 23 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा गया है।


सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया की इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण के तहत गांवों में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में रोस्टर लगाकर गांव में नालियों और कूड़े की सफाई की जा रही है। अभियान के तहत 12 अप्रैल को न्याय पंचायत मिश्रवलीया और बढ़या मुस्तकिल गांव में साफ-सफाई के लिए 24 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। निरीक्षण में एक सफाई कर्मी सुरेश मौजूद मिले, जबकि मिश्रवलिया निवासी गामा, गिरहिया निवासी हरिलाल, शीतलापुर निवासी जयनरायन, बैठवलीया निवासी त्रिभुवन मौर्य और उषा देवी, अमडा उर्फ झुलनीपुर निवासी अर्जुन प्रसाद, रामचंद्रही लेदी निवासी अंगद कुमार, करमहिया निवासी गिरिजेश यादव, हरगावा निवासी राणा प्रताप पटेल, बहुआर कला निवासी रामअधार गुप्ता, कनमिसवा निवासी सुबास, गेड़हवा निवासी रामपाल गुप्ता, भेड़ियारी निवासी मुखलाल यादव, बढ़ैपुरवा निवासी विमला देवी, अमडी निवासी रामप्रसाद, बढ़या मुस्तकिल निवासी अखिलेश यादव, बजही निवासी चंद्रावती देवी, ढेसों निवासी रामबेलास, डोमा खास निवासी विनोद, कलनही खुर्द निवासी दिनेश, चंदा निवासी सुरेश प्रसाद, बजहा उर्फ अहिरौली निवासी ललिता देवी, पीपरपाती गांव निवासी बृजभूषण अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन बाधित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed