फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Safe to Cold Season-release mony

ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन को मिला 22 लाख

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Safe to Cold Season-release mony
ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन को मिला 22 लाख
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में ठंड का प्रभाव शुरु हो गया है। आमजन को ठंड से बचाने के लिए समय रहते व्यवस्था करने के लिए शासन की तरफ से कुल 22 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें से अलाव के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपये जारी किए गए हैं जबकि प्रत्येक तहसील में पांच-पांच सौ कंबल वितरित किए जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के सदर, निचलौल, नौतनवा व फरेंदा तहसील क्षेत्र में अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। जल्द ही अलाव के संबंध में व्यवस्था पूरी करा ली जाएगी। वहीं सभी तहसीलों में पांच-पांच सौ लोगों को कंबल वितरित किए जाने की भी व्यवस्था बनाई गई है। सोच है कि समय से इसकी प्रक्रिया पूरा कराते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कंबल को समय से मंगाने को लेकर टेंडर आदि की प्रक्रिया को प्रारंभ कराया गया है। जल्द ही उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाएगी। आपूर्ति मिलने के उपरांत वितरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed