फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sadar's team, which won 41 medals including 22 gold, is overall champion.

Maharajganj News: 22 स्वर्ण समेत 41 पदक जीतने वाली सदर की टीम ओवरआल चैंपियन

Tue, 05 Sep 2023 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sadar's team, which won 41 medals including 22 gold, is overall champion.
22 स्वर्ण समेत 41 पदक जीतने वाली सदर की टीम ओवरआल चैंपियन
- 12 स्वर्ण समेत 46 पदक जीतने वाली सिसवा की टीम को दूसरा एवं आठ स्वर्ण समेत 18 पदक जीतने वाली निचलौल की टीम को तीसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में हुए महराजगंज कप ताइक्वांडो प्रतियाेगिता में सदर की टीम 22 स्वर्ण समेत 41 पदक जीतकर ओवरआल चैम्पियन बनी। 12 स्वर्ण समेत 46 पदक जीत सिसवा की टीम ने दूसरा एवं आठ स्वर्ण समेत 18 पदक जीतने वाले निचलौल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सदर की टीम ने 22 स्वर्ण, 12 रजत व सात कांस्य पदक जीता। सिसवा की टीम ने 12 स्वर्ण, 13 रजत व 21 कांस्य पदक जीता। निचलौल की टीम ने आठ स्वर्ण, सात रजत व तीन कांस्य पदक जीता। स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कृत करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक रूप से अहम है। खिलाड़ी पूरी ईमानदारी व तत्परता से अपना कार्य करें। एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि आगे यह प्रतियोगिता हर साल कराई जाएगी। खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ खेलें व सफलता प्राप्त करें। इस दौरान महेश राजभर, रिजवान अहमद, आदित्य जायसवाल, कुंदन राय, रियाज अली, राहुल राय, उत्सव शर्मा, संजय, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक जीतने वाले खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
कैडेट बालक वर्ग, जूनियर बालक व बालिका वर्ग एवं सीनियर बालक व बालिका वर्ग मेें स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed