फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sadar and Nichlaul tehsil top in the state in disposal of complaints.

Maharajganj News: शिकायतों के निस्तारण में सदर व निचलौल तहसील प्रदेश में अव्वल

Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sadar and Nichlaul tehsil top in the state in disposal of complaints.
- समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली(आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली(आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सदर व निचलौल तहसील को प्रदेश में संयुक्त रूप से पहली रैंकिंग प्राप्त हुई है। दोनों तहसीलों को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रसन्नता जताई है।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से जारी शिकायत निवारण सूची में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दोनों तहसीलों के जिम्मेदार व कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इस प्रयास को जारी रखा जाए। पिछली बार खराब प्रगति पर कई अधिकारियों व कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी, जिसका असर है कि इस बार प्रगति में सुधार दिख रहा है। उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि तहसील में गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों के निस्तारण का कार्य आगे भी जारी रखा जाएगा। उप जिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि समग्र प्रयास से ही यह सफलता मिली है, इसे नियमित रूप से बनाए रखने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed