फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sadak per bijali ka khamba

शहर में हाई-वे पर पोल, आवागमन में अवरोध

Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
sadak per bijali ka khamba
यूनियन बैंक के पास सड़क पर लगा बिजली का खंभा। - फोटो : MAHARAJGANJ
हाईवे पर खंभे हादसे का संकेत, जिम्मेदारों को फिक्र नहीं
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में हाईवे निर्माण को लेकर लापरवाही हो रही है। सड़क पर लगे खंभों को हटाए बगैर ही निर्माण शुरू है जिससे आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट मोड़ से लेकर आफीसर्स कॉलोनी तक सड़क में तमाम स्थानों पर खंभे लगे हैं जिन्हें हटाया नहीं गया है। लोगों के मुताबिक कार्यदायी संस्था इस समस्या के प्रति गंभीरता नहीं बरत रही है।
कलेक्ट्रेट मोड़ से लेकर आफीसर्स कॉलोनी तक करीब 12 से अधिक बिजली के खंभे सड़क पर लगे हैं और सड़क बन चुकी है। अब ऐसे में दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है क्योंकि सड़क बनने से वाहनों की गति भी बढ़ गई है। ऐसे में सड़क में खंभों के होने से समस्या हो रही है। अभी शनिवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाली में गिर गया। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। रविवार सुबह ट्रक को क्रेन की मदद से निकाला गया। वहीं कुछ दिन पहले डीएम आवास मोड़ पर एक वाहन अनियंत्रित होकर नाली पर लगे स्लैब को तोड़ दिया।
विज्ञापन

अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण जैसे तैसे किया जा रहा है। सड़क बनने से पहले अगर खंभों को नहीं हटाया गया। अगर बाद में हटाकर सड़क को ठीक किया जाएगा तो सड़क मजबूत नहीं होगी। अनिल कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि इन खंभों से दुर्घटना की आशंका ज्यादा बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था को लोगों की समस्याओं का ख्याल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता मणिकांत अग्रवाल ने बताया विद्युत निगम की ओर से शट डाउन नहीं मिलने के कारण खंभे नहीं हट पाए हैं। जैसे ही शट डाउन मिलेगा खंभों को हटा दिया जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।

एक्सईएन विद्युत हरिशंकर ने बताया कि शट डाउन देने में कोई लापरवाही नहीं की जा रही है। वैसे दिन में हर रोज करीब पांच घंटे से अधिक शट डाउन दिया जा रहा है। खंभों को हटाने का काम कार्यदायी संस्था का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed