{"_id":"61881d57f13a9e483d177111","slug":"rustam-and-pooja-got-first-position-in-race-maharajganj-news-gkp4155627187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा के रुस्तम व सिसवा की पूजा दौड़ में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा के रुस्तम व सिसवा की पूजा दौड़ में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा के रुस्तम व सिसवा की पूजा दौड़ में अव्वल
सिसवा बाजार। सैनिकों ने युवाओं में देश प्रेम, खेल व सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को 5 किलोमीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न जनपदों के पुरुष वर्ग में 250 व महिला वर्ग में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सैय्यद मोदी स्टेडियम के कोच जवाहर प्रसाद व अंतरराष्ट्रीय एथलीट शैलेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया।
प्रतिभागी बरवां द्वरिका से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर महात्मा गांधी इंटर कालेज पहुंचे। पुरुष वर्ग में चौरीचौरा के रुस्तम पासवान प्रथम, अभिषेक पासवान द्वितीय, सुशील पासवान मऊ तृतीय, अजय यादव गोरखपुर चतुर्थ व अमित कुमार भगवानपुर पंचम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सिंसवा क्षेत्र के कटहरी कला की पूजा वर्मा प्रथम, संध्या यादव फतेहपुर द्वितीय, नेहा यादव बलिया तृतीय, पूनम निषाद खड्डा चतुर्थ व पांचवें स्थान पर जुबैदा खातून पडरौना रहीं। विजेताओं को इंडियन आर्मी ग्रुप की तरफ से उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेंद्र गौड़ व सुनील यादव ने सभी प्रतिभागियों व आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन उमेश जायसवाल ने किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समस्तीपुर आशीषमणि त्रिपाठी, अभियोजन अधिकारी गोरखपुर संदीप सिंह, प्रेमलाल सिंघनिया कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, शिव कुमार सिंह कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य कुसुम सिंह, मलवरी कान्वेंट की प्रबंधक शुभ्रा सिंह, प्रधानाध्यापिका पूनम मल्ल, भजन गायक अमित अंजन, उमाशंकर जायसवाल, अलीहुसेन, अशरफ अली, शंकर सिंह, प्रमोद जायसवाल, अनूप जायसवाल आदि मौजूद रहे।